पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में 854 कब्जे, िनकाय चुनाव के बाद ही होगी हटाने की कार्रवाई

शहर में 854 कब्जे, िनकाय चुनाव के बाद ही होगी हटाने की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर सड़क पर हो गए फिर से कब्जे

इंदिरामार्केट इलाके में पुराने बस स्टैंड से लेकर इंदिरा मार्केट कॉम्प्लेक्स तक स्टेशन रोड पर करीब 25 से अधिक फुटकर कारोबारियों ने सड़क के दोनों हिस्सों में कब्जा कर लिया है। यही नहीं इंदिरा मार्केट प्रेस कॉम्प्लेक्स में भी स्थायी दुकानदारों ने ग्राहकों के चलने वाले स्थान (बरामदा) पर अपना सामान रख कर अस्थायी कब्जा कर लिया है, जिससे इस बिजी रोड पर लगभग जाम की स्थिति बनी रहती है। इंदिरा मार्केट के ही व्यापारी संचालक खांडे का कहना है कि बरामदे में सामान रखते जरूर हैं पर लोगों को बरामदे से आने-जाने में परेशानी नहीं होती। उनका कहना है कि निगम के लोग परेशान जरूर करते हैं।

पार्किंगकी अच्छी व्यवस्था

नगरनिगम ने प्रेस कॉम्प्लेक्स के पीछे एक अच्छा पार्किंग स्थल बना रखा पर वहां बहुत कम लोग अपनी वाहनों पार्क करते हैं ज्यादातर चार दो पहिए इंदिरा प्रतिमा के चारों तरफ खड़ी रहती है। दुकानदारों के ग्राहकों के चलने वाले बरामदे पर सामान रखने तथा उनके समेत ग्राहकों की गाड़ियां सड़क पर पार्क रहने के कारण सड़क पर चलने के लिए कम जगह मिलती है। इससे फुटकर व्यापारियों व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों के कब्जे के कारण ज्यादातर परेशानी राहगीरों ग्राहकों को हो रही है।

निगम अधिकारी का कहना है कि इंदिरा मार्केट प्रेस कॉम्प्लेक्स के व्यापारी चाहें तो कम से कम पार्किंग ठीक कर सकते हैं। अफसरों का कहना है कि नो पार्किंग का बोर्ड लगे होने एवं व्यवस्था होने के बाद भी लोग सही पार्किंग क्यों नहीं करते हैं।

सुंदरानी ने ही हटाए थे चार साल पहले इसी कब्जे को

चारसाल पहले पुराने बस स्टैंड के स्टेशन रोड पर रेडीमेड, जूस, बेल्ट अन्य सामान का कारोबार करने वालों को 2010 में आयुक्त एसके सुंदरानी ने हिम्मत करके हटाया था। उनके जाने के लगभग एक महीने बाद ही धीरे-धीरे इन्हीं लोगों ने फिर से कब्जा कर लिया। इन सबको भारतीय स्टेट बैंक गंजपारा के पीछे एक कामर्शियल कांप्लेक्स बनाकर व्यवस्थापित भी कर दिया गया पर कुछ दिनों के बाद वे या उनके परिवार के अन्य सदस्य फिर से सड़क पर कब्जा जमा लिए।

पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद भी लोग सड़कों पर खड़े करते हैं वाहन

पुराना बस स्टैंड सड़क पर फुटकर व्यापारियों का कब्जा।

इंदिरा मार्केट के व्यापारी बरामदे सड़क पर रखते हैं सामान।

फुटकर व्यापारी