पचरीपारा में सुधरी पेयजल व्यवस्था
दुर्ग|नगर निगमदुर्ग द्वारा पचरीपारा में साफ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नई पाइप लाइन में नल कनेक्शन जोड़कर की जा रही है। पचरीपारा के डॉ मिश्रा गली के कुछ घरों में गंदा पानी मिल रहा था जिसकी शिकायत पर तत्काल महापौर डॉ शिव कुमार तमेर एवं आयुक्त एसके सुन्दरानी के निर्देश पर समस्या का निराकरण किया गया उल्लेखनीय है कि वार्ड के नागरिक विनोद कुमार साहू ने निगम में गंदा पानी आने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उक्त गलियों में नल कनेक्शन का पुरानी सप्लाई पाइप लाइन गई हुई है, जिसके कारण कुछ घरों में गंदा पानी मिल रहा था इसे गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने ऐसे लोगों के नल कनेक्शन को नये पाइप लाइन में जोड़ने का कार्य शुरू किया है वार्ड के विनोद कुमार साव कपूरचंद साहू के घरों का कनेक्शन बदल दिये गया है।