- Hindi News
- सड़क मरम्मत के लिए मंत्री से पीडब्ल्यूडी के अफसर मांगेंगे 5 करोड़
सड़क मरम्मत के लिए मंत्री से पीडब्ल्यूडी के अफसर मांगेंगे 5 करोड़
गुरुवारको जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत के समक्ष पीडब्ल्यूडी का दुर्ग मंडल सड़कों की मरम्मत के लिए पांच करोड़ की मांग करेगा। श्री मूणत दुर्ग मंडल के अधिकारियों से उनके काम की समीक्षा करने पहुंच रहे हैं।
एसई ऑफिस में दोपहर 12 से 4 बजे तक चलने वाले इस बैठक में पीडब्ल्यूडी के अफसर अपने-अपने क्षेत्रों की खराब सड़कों की जानकारी देंगे तथा मरम्मत के लिए सब मिलकर करीब पांच करोड़ के खर्च करने के लिए प्रपोजल पेश करेंगे, यह राशि उन्हें मिलती है कि नहीं पर यह बैठक समाप्त होने के बाद ही पता चलेगा। दुर्ग मंडल (लोनिवि) की सड़कों का बुरा हाल है उसे देखते हुए तत्काल मरम्मत की जरूरत है। ईई सुरेंद्र सिंह मांझी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अधिक खराब है। उनका कहना है कि दुर्ग शहर की भीतर की सड़कों के मरम्मत के लिए 80 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं।
शहर की करीब 150 किमी सड़क का फिर से डामरीकरण करने की जरूरत है। डामरीकरण भी मीटिंग का एजेंडा है। श्री मांझी ने बताया कि इस बैठक में एसडीओ से ऊपर वर्ग के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दुर्ग मंडल के अंतर्गत दुर्ग,राजनांदगांव,बेमेतरा,बालोद,कवर्धा,खैरागढ़ शामिल है। उन्होंने जानकारी दी कि अधिकारियों की बैठक के बाद श्री मूणत सब इंजीनियरों से भी भेंट करेंगे।