- Hindi News
- पांच घंटे इंतजार के बाद नाराज होकर लौट गए वोटर
पांच घंटे इंतजार के बाद नाराज होकर लौट गए वोटर
ऑफिस में कर्मचारी हैं, कोई नाराज हों : सोम
डिप्टीकलेक्टर अंकिता सोम ने बताया कि वे बुधवार को दफ्तर नहीं गई थीं, पर किसी का काम नहीं रुका। उनके दफ्तर में इसी काम के लिए कर्मचारी हैं, जो वोटर लिस्ट में सुधार के लिए बैठे हैं। जिन्हें बुलाया गया है उनके हस्ताक्षर की जरूरत पड़ती है, उनके नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके लिए कर्मचारी अलग से काम देख रहे हैं। किसी को नाराज होकर जाने की जरूरत नहीं है जो लोग किसी कारण वश नहीं पहुंच पाए हैं या हस्ताक्षर किए बगैर लौट गए हैं उन्हें फिर से बुलाया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि वोटरों के सेल नंबर भी हैं जिन्हें कॉल करके बुला लिया जाता है।
दुर्ग|नगर निगमचुनाव के लिए वोटर लिस्ट में नाम सुधार की प्रक्रिया डिप्टी कलेक्टर अंकिता सोम के यहां चल रही है। बुधवार को डिप्टी कलेक्टर के नहीं रहने के कारण वार्ड-19 की फातिमा खातून उसके पिता रफीक शेख दोनों नाराज होकर लौट गए। रफीक शेख का कहना है कि उसने बेटी का नाम जुड़वाने 13 सितंबर को फॉर्म भरा था। उसके बाद उन्हें 17 सितंबर को डिप्टी कलेक्टर के ऑफिस में सुबह साढ़े दस बजे पहुंचने पत्रक दिया गया। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के ऑफिस में 3 बजे तक इंतजार किया। उनके नहीं आने पर वे वोटर सूची में अपनी बेटी का नाम नहीं लिखाने के संकल्प के साथ लौट गए। उनके अनुसार उसकी बेटी का नाम पहले दिन ही सूची में दर्ज कर देना था पर एक नाम जुड़वाने के लिए इतनी परेशानी क्यों हो रही है।