- Hindi News
- काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने दिए वेतन रोकने और निलंबित करने के निर्देश
काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने दिए वेतन रोकने और निलंबित करने के निर्देश
कलेक्टरआर शंगीता ने बुधवार को जनपद के पंचायतों में नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने प्रस्तुत किए गए निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले मैदानी कर्मचारियों का वेतन काटने और निलंबित करने के निर्देश दिये। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वाले स्वसहायता समूहों के खिलाफ पुलिस में सूचना दर्ज कराने भी कहा। अगले माह होने वाले नोडल अधिकारियों की बैठक के पूर्व स्कूलों में गणवेश नहीं बांटने पर सभी संकुल समन्वयकों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में दुर्ग विकासखंड के नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी के निरीक्षण टीप की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को प्रत्येक हायर सेकंडरी स्कूल में चार प्रकार के बोर्ड प्रधान अध्यापकों के माध्यम से लगवाने कहा। जिसमें जिले राज्य का सामान्य ज्ञान, स्कूल के स्वीकृत पदों भरे पदों की जानकारी, बच्चों की जातिवार दर्ज संख्या और प्राप्त बजट के आय-व्यय की जानकारी लिखी जाए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी इसका सत्यापन करेंगे। अपने क्षेत्र की समिति में किसानों के पंजीयन का भी अवलोकन करेंगे। पंजीयन में रही दिक्कतों की जानकारी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को देंगे। गांव के प्रत्येक हैंडपंप के नीचे पक्का चबूतरा और सोखता गड्ढा बनाने, ग्राम पंचायत में जन्म-मृत्यु पंजीयन और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम करने कहा।
नगपुरा गांव में एक बच्चे को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत लाभ दिलाने के निर्देश बीएमओ को दिए। खुरसुल गांव में दो मृत शिशुओं के जन्म को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को गांव में शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच एवं मृत शिशु के जन्म के कारणों की जांच करने कहा। चिखली में स्कूली बच्चों और कुटेलाभाठा में गर्भवती महिला को कुष्ठरोग के लक्षण की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग से तत्काल गांव का सर्वे करने निर्देश दिए। चिखली में राशन दुकान संचालित कर रहे ओम साई महिला समूह की अनियमितता पर समूह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, खम्हरिया, मालूद, सेगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोकने, रसमड़ा के लैब असिस्टेंट बीपी मिश्रा, खम्हरिया में पंचायत शिक्षक वर्ग-2 दीपा देशमुख को लगाता अनुपस्थ