पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएसआईटी में 22 को प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी

सीएसआईटी में 22 को प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग. छत्रपतिशिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी के इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग के तत्वावधान में 22 सितंबर को आउटरिज प्रोग्राम का आयोजन होगा। जिसमें भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई के वैज्ञानिक न्यूक्लीयर टेक्नालॉजी इनोवेटिव सॉल्यूशन फॉर फ्यूचर चैलेंजेस विषय पर व्याख्यान देंगे। इस दौरान बीएआरसी के द्वारा विकसित उत्पादों की प्रदर्शनी और चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसके बारे में अनुसंधान केंद्र के 9 सदस्यीय विस्तार पूर्वक जानकारी भी देंगे। उल्लेखनीय है कि परमाणु उर्जा विभाग भारत सरकार की हीरक जयंती उत्सव के तहत बीएआरसी नवीनतम तकनीकों पर संगोष्ठी और प्रदर्शनी का राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य परमाणु उर्जा के ज्ञान को समाज में विशिष्ट रूप से छात्र वर्ग को दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता से अवगत कराना है।