पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव में 50 फीसदी टिकट युवाओं को मिले

निकाय चुनाव में 50 फीसदी टिकट युवाओं को मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग. शनिवारको कांग्रेस भवन में हुई लोकसभा युवा कांग्रेस की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव में पचास फीसदी युवाओं को टिकट देने आवेदन आमंत्रित किए गए। लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जहीर खान ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस बार युवाओं को टिकट देने में चूक हों। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर तक फार्मेट भरकर जमा करना है ताकि चुनाव के समय उचित फैसला लिया जा सके। बैठक में उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को जंतर-मंतर दिल्ली में रखी गई युवा आक्रोश रैली में सभी युवा संगठनों के पदाधिकारियों का शामिल होना अनिवार्य है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पीडितों के लिए राशि एकत्र करने का भी फैसला लिया गया। लोकसभा युवा कांग्रेस के प्रभारी शिबली मेराज खान ने आश्वस्त किया कि तय सीमा में भरे गए फार्मेट को केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा ताकि पचास फीसदी टिकट युवाओं को मिल सके। बैठक में अय्यूब अली खान, रूपचंद साहू,स्वपनेश सोनकुसरे, विनोद गुप्ता, विवेक मिश्रा, भुवन साहू, गालब वर्मा, रविंद्र वर्मा, नीलू ठाकुर, तारकेश्वरी साहू, मो.इरफान, जी.याकूब ने भी विचार रखे।