- Hindi News
- पोस्टमैन नहीं पार्षद बांट रहे हैं आधार कार्ड
पोस्टमैन नहीं पार्षद बांट रहे हैं आधार कार्ड
लोगोंको निवास व्यक्तिगत पहचान देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बनाए जा रहे आधार कार्ड का वितरण पोस्टमैन के लिए सिरदर्द होता जा रहा है। बड़ी संख्या में आधार कार्ड पोस्ट ऑफिस में बोरे में बंद हैं। पोस्टमैन अपनी क्षमता के अनुसार इसी धीरे-धीरे बांट भी रहा है पर आधार की संख्या इतनी अधिक है कि इसका वितरण समय पर नहीं हो रहा है। इसलिए पोस्टमैन अब संबंधित इलाके के पार्षद की मदद ले रहे हैं। इसका अच्छा बुरा दोनों प्रभाव पड़ रहा है। जहां पर आधार कार्ड में पता स्पष्ट है, वहां पोस्टमैन को बांटने में दिक्कत नहीं हो रही है पर स्वमेव बसावट वाली गली मोहल्ले में इसे बांटना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। इस कारण पोस्ट ऑफिस में जुलाई में पहुंचे आधार कार्ड लोगों को सितंबर में मिल रहे हैं।
वार्ड-34, हाऊस नंबर 945 शिवपारा 9 निवासी सुरेश प्रसाद चौहारिया पिता नर्मदा प्रसाद चौहारिया ने शिकायत की कि उसे पार्षद कन्या ढीमर ने 24 जुलाई को प्राप्त आधार कार्ड 18 सितंबर को दिया। इसी वजह से वे किसान पंजीयन नहीं करा पाए। उनका आरोप है कि पार्षद कन्या ढीमर ने वार्ड के कई लोगों का आधार कार्ड अपने पास रख लिया है, जिसके कारण लोगों को देर से कार्ड मिल रहे हैं। पोस्ट ऑफिस को आधार कार्ड सीधे पते पर पहुंचाना चाहिए, किसी और नाम के लेटर को किसी दूसरे को देना गैरकानूनी है। यदि आधार कार्ड बनाया जा रहा है तो उसका वितरण भी सही होना चाहिए। किसी कारणवश यदि आधार कार्ड संबंधित से गुम जाए या वह दें तो फिर व्यक्ति दूसरा आधार कार्ड कैसे बनाएगा।
वार्ड 56 57 उरला में नहीं बन रहे आधार कार्ड
वार्ड56-57 उरला में आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। वार्ड निवासी राजेंद्र टंडन का कहना है कि सात दिन पहले तारीख मिलने के बाद लोग कार्ड बनाने का इंतजार कर रहे हैं। एक सप्ताह बीतने के बाद भी आधार कार्ड बनाने वाले यूनिट का पता नहीं चल रहा है। उन्होंने पार्षद का हवाला देते हुए बताया कि यूनिट के लिए तीन स्थानों पर उचित व्यवस्था की गई है उसके बाद भी उनका आधार कार्ड बनाने नहीं आने से वार्डवासी निराश हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द ही उरला में आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
पता स्पष्ट नहीं होने से बांटने में होती है असुविधा
वार्ड-34की पार्षद कन्या ढीमर का कहना है कि कार्ड की संख्या अधिक होने के कारण पोस्टमै