- Hindi News
- राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए जांच शिविर, किया चयन
राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए जांच शिविर, किया चयन
दुर्ग. भारतस्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि नागपुर रामटेक में 20 से 29 सितंबर तक राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए जांच शिविर लगाया गया है। इसमें आदिश्वर जैन स्कूल से 3 गाइड, मदर्स प्राइड से 1 गाइड, शासकीय जेएनपांडे उमावि, श्री बालाजी विद्या मंदिर सतता सुंदरी स्कूल से एक-एक स्काउट का चयन किया गया है। विद्यार्थियों के चयन पर जिला मुख्य आयुक्त जी स्वामी, डीईओ आशुतोष चावरे, जिला संगठन आयुक्त मानवी चतुर्वेदी शर्मा जीवन लाल नायक ने खुशी जाहिर की है।