- Hindi News
- राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा आज दुर्ग आएंगे
राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा आज दुर्ग आएंगे
दुर्ग. अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा 28 सितंबर को दुर्ग आएंगे। सांसद वोरा नियमित विमान से रात 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। कुछ देर रायपुर में रुकने के बाद देर रात्रि दुर्ग आएंगे। रात्रि विश्राम दुर्ग में करेंगे। 29 सितंबर को दिनभर लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोपहर 11 से 12 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी पार्षद एवं संभागीय प्रवक्ता देवकुमार जंघेल ने दी।