- Hindi News
- पेंशन घोटाला पात्र अपात्र के नाम होंगे दर्ज
पेंशन घोटाला पात्र-अपात्र के नाम होंगे दर्ज
दुर्ग|पेंशन घोटालेके उजागर होने के बाद नगर निगम में लगातार पेंशन हितग्राहियों के नामों की समीक्षा की जा रही है। गुरुवार को राजस्व निरीक्षकों की बैठक में आयुक्त एसके सुंदरानी ने कहा कि पात्र अपात्र पेंशनधारियों की जानकारी दस्तावेजों पर स्पष्ट रूप से अंकित करें। लापरवाही पूर्वक अंकित करने पर सीधे राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्य रूप से समीक्षा सामाजिक सुरक्षा, इंदिरा सहारा, सुखद सहारा, वृद्धावस्था पेंशन, परिवार सहायता योजना को लेकर की गई। आयुक्त ने कहा कि प्रकरणों की सूक्ष्मता से जांच की जाए। स्पष्ट अभिमत दें। राजस्व अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों की जांच करना है। गंभीरतापूर्वक जांच नहीं करने की शिकायत मिली है। आयुक्त के निर्देश पर सभी राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने प्रभार के वार्डों से प्राप्त इन योजनाओं के प्रकरणों की गंभीरता पूर्वक जांच कर पात्रता से संबंधित अपना अभिमत टीप दें। त्रुटि विरोधाभासी अभिमत मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।