पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना नंबर के वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग

बिना नंबर के वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|सड़क दुर्घटनामें शिक्षाकर्मी की मौत से आहत नवीन शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा की अनुपस्थिति में सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बिना नंबर वाले या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि जिले में कई वाहनों के नंबर अस्पष्ट या धूल मिट्टी से छिपे रहते हैं। जिसके कारण दुर्घटना होने पर वाहन चालक वाहन लेकर भाग जाते हैं और वाहनों की पहचान नहीं हो पाती है। ऐसे में वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, संजीव मानिकपुरी, गजेंद्र बारले, रविकांत सोनवानी, संजय शर्मा, सिद्धार्थ सिंह भुवाल आदि शामिल थे।