पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 49 नर्सिंग होम हॉस्पिटल को दिया नोटिस पांच को बंद करने सात दिन का अल्टीमेटम

49 नर्सिंग होम हॉस्पिटल को दिया नोटिस पांच को बंद करने सात दिन का अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्सिंगहोम एक्ट के तहत तय नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे 49 नर्सिंग होम हॉस्पिटल को सीएमएचओ डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया। उनमें से चार नर्सिंग होम को तत्काल ऑपरेशन बंद करने का आदेश दिया है। वहीं पांच नर्सिंग होम को सात दिनों के अंदर अस्पताल बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। अन्यथा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि राज्य शासन ने राज्य में नर्सिंग होम एक्ट लागू कर दिया है। इसके तहत प्रत्येक मेडिकल कार्य से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य विभाग में पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए अगस्त 2013 तक इस कार्य से जुड़े हॉस्पिटल, पैथोलॉजी, अन्य लैब, सोनोग्राफी सेंटर, क्लीनिक, आयुष चिकित्सकों से पंजीयन के लिए आवेदन मंगाए गए। पांच सौ से अधिक इस कार्य से जुड़े लोगों ने आवेदन भी किए। जांच के दौरान उक्त संस्थानों में तय नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण पर्यावरण बोर्ड निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगी गई। बावजूद नर्सिंग होम के आए आवेदन 115 में से 89 का पंजीयन कर उन्हें अनुमति प्रदान कर दी गई। उनमें से कुछ में से भी कई ने पूरी तरह से नियमों का पालन नहीं किया, लेकिन छह महीने के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा उनके द्वारा दिलाया गया। वर्तमान में छह महीने पूरे होने को हैं। बावजूद तय नियमों का पालन नहीं किया गया है। इसे देखते हुए सीएमएचओ डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने नोटिस जारी किया।

मेडिकल सेंटर, कारण कार्रवाई

{राजवंशी हॉस्पिटल बस स्टैंड-प्रभारी चिकित्सक का नाम नहीं, स्थल परिवर्तन की जानकारी नहीं-सात दिनों के अंदर अस्पताल बंद करने नोटिस।

{महिला हॉस्पिटल कादंबरी नगर- दुर्ग निगम ने फायर सिस्टम एनओसी अप्राप्त, संचालक चिकित्सक की जानकारी नहीं, रैम्प की जानकारी नहीं- शल्य क्रिया बंद करने, अस्पताल बंद करने अल्टीमेटम।

{ महिला हॉस्पिटल उतई- फायर एनओसी अप्राप्त, ओटी रूम मानकों के अनुरूप नहीं- शल्य क्रिया बंद करने निर्देश।

{ मां दुर्गा हॉस्पिटल अहिवारा- फायर एनओसी अप्राप्त, संचालक चिकित्सक का नाम नहीं, रैम्प की जानकारी नहीं- सात दिन के अंदर अस्पताल बंद करने के निर्देश।

{ श्री हॉस्पिटल मुरमुंदा- फायर सिस्टम एनओसी नहीं, संचालक चिकित्सक का नाम नहीं, रैम्प की जानकार