- Hindi News
- सहकारी बैंक के अमानतदार किसी भी 41 शाखा से कर सकेंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, सुविधा शुरू
सहकारी बैंक के अमानतदार किसी भी 41 शाखा से कर सकेंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, सुविधा शुरू
जिलासहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित में अमानतदारों के लिए एनईएफटी आरटीजीएस सुविधा का उद्घाटन शुक्रवार को अविनाथ चंपावत पंजीयक सहकारी संस्थाएं के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
जिला सहकारी बैंक में कोर बैकिंग सिस्टम लागू है। इस नई सुविधा से दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिलों के अमानतदारों कृषक बैंक की सभी 41 शाखाओं में एक्सिस बैंक के माध्यम से ऑनलाइन राशि लेन देन की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। अतिथियों का स्वागत डीआर साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इस अवसर पर पंजीयक अविनाश चंपावत ने कहा कि जिला सहकारी बैंक अब आधुनिक तकनीकों से लेस होकर अपनी क्षमता मेें वृद्धि करते हुए राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के प्रतिस्पर्धा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एके साहू ने कहा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग बैंक द्वारा अपने अमानतदारों को बेहतर सुविधा प्रदान करने में किया जा रहा है। नाबार्ड डीजीएम विजय शंकर ने कहा कि हम इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शीघ्र ही सहकारी बैंको में एटीएम सुविधा शुरू करने का प्रयास कर रहे है। मौके पर सुविमल साहा , दीपिका माइको, डीडीएम नाबार्ड, किरण गुप्ता उपपंजीयक, आदित्य सारंगी क्लस्टर हेड एक्सिस बैंक, विभु दत्ता महापात्रा कार्पोरेट मैनेजर, एक्सिस बैंक दुर्ग, राजीव झा प्रोजेक्ट मैनेजर टीसीएस, एके द्विवेदी आदि उपस्थित थे। संचालन विपणन अधिकारी एसके निवसरकर ने किया।