- Hindi News
- नश्कर को मिला योगाथान में गोल्डन प्रमाण पत्र
नश्कर को मिला योगाथान में गोल्डन प्रमाण पत्र
दुर्ग|आर्ट ऑफलिविंग परिवार की ओर से रविवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक राजेंद्र पार्क में नि:शुल्क योगाथान सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। जिसमें प्रभारी प्रभात नाय, शारदा पटेल, गुलाब जैन, अशोक शर्मा, गोपाल चोपकर के नेतृत्व में 108 बार सूर्य नमस्कार करने की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें नश्कर टंडन विजेता रहे। संस्था के पीयूष टंडन ने बताया कि आज के दिन पूरे विश्व में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से योगाथान का आयोजन हुआ। राजेंद्र पार्क में जिले स्तर पर हुए योगाथान में जय हनुमान व्यायाम शाला के नश्कर टंडन भी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। सूर्य नमस्कार का 108 चक्र पूरा करने पर संस्था की ओर से उन्हें गोल्डन प्रमाण पत्र दिया गया। नश्कर टंडन के साथ अवतार सेंगर, अभिषेक टंडन, देवेंद्र बाघ ने भी चक्र पूरे किए।