- Hindi News
- काेमल और सीमा देवांगन बने सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष
काेमल और सीमा देवांगन बने सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष
दुर्ग|लायंस क्लबइंटरनेशनल डिस्ट्रिक. 323 सी-रीजन 1, कान्फ्रेंस रायपुर में हुई। इसमें 25 क्लबों के 6 माह के सेवा कार्यों का मूल्यांकन कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान लायनेस क्लब मिडटाउन के दोनों अध्यक्ष कोमल देवांगन सीमा देवांगन को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, जेआर वर्मा और विभा भंडारकर को सर्वश्रेष्ठ सचिव के रूप में सम्मानित किया गया। क्लब को उत्कृष्ट सेवा के लिए 8 अवार्ड और मिले। इस अवसर पर चेयरमैन सौमेन गांगुली, एमजेएफ किशोर सोनी, क्लब के पूर्व गवर्नर पुखराज बाफना, बीके मांडले, पुष्पा बंसल आदि उपस्थित थे।