- Hindi News
- 37 बटालियन के फर्स्ट ऑफिसर राजेंद्र कमन्डेशन कार्ड से सम्मानित
37 बटालियन के फर्स्ट ऑफिसर राजेंद्र कमन्डेशन कार्ड से सम्मानित
दुर्ग|एनसीसी 37बटालियन के फर्स्ट ऑफिसर राजेन्द्र दुबे एवं जीडी वैष्णव को मप्र छग एनसीसी डायरेक्ट्रेट के एडीजी मेजर जनरल आशीष घोष ने एनसीसी ग्रुप भोपाल में आयोजित डीकटिंग कैम्प स्थल पर कमन्डेशन कार्ड से सम्मानित किया। दुबे राजभवन रायपुर में 5 फरवरी को आयोजित एट होम फंक्शन मेें शामिल होंगे। राजेन्द्र दुबे 37 बटालियन में 17 साल से कार्यरत हैं। वे नेशनल हायर सेकंडरी विद्यालय में शैक्षणिक कार्य के लिए पदस्थ हैं।