पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालय ने मनाया कल्चरल मीट, जुटे छात्र

केंद्रीय विद्यालय ने मनाया कल्चरल मीट, जुटे छात्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयविद्यालय दुर्ग में क्लस्टर लेवल कल्चरल मीट मनाई गई। इसमें रायपुर संभाग के आठ केंद्रीय विद्यालयों के एक से पांचवी कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री द्वारा आवाहन किए स्वच्छ भारत अभियान पर इस कार्यक्रम की थीम रखी गई। विद्यालय के आठ समूहों को वाद्य समूहों के ग्रुप्स में बांटा गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्ग केवी के प्रिंसिपल एम.रवि कुमार ने उद्घाटन के साथ की। उन्होंने सभी को कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी और बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बच्चे ही आगे चलकर हमारे नए समाज और देश का निर्माण करेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रम प्रतिभाओं को और निखारने में मदद करते हैं। इसके बाद बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन की प्रतिस्पर्धा में भी भाग लिया।

जिसमें पहला पुरस्कार रायपुर केवी-1 की अग्रणी शर्मा और दूसरा पुरस्कार दुर्ग की लुभानी को नो पॉलीथीन की ड्रेस के लिए मिला। वहीं ग्रुप डांस और सॉन्ग में केवी दुर्ग ही पहले स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन एच.एल साहू ने किया। इस अवसर पर जज नृत्य और संगीत की दुनिया के जाने-माने नाम ताप्ती दास गुप्ता, भरतनाट्यम डांसर श्वेता नायक और इफ्टा ग्रुप के डायरेक्टर रोशन गाड़ेकर रहे।