- Hindi News
- भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा
भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा
साइंस कॉलेज दुर्ग में साहित्य समिति द्वारा स्वाधीनता सेनानी स्व. विश्वनाथ यादव तामस्कर की स्मृति में समारोह का आयोजन कराया। समारोह की मुख्य अतिथि अलकनंदा तामस्कर तथा अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुशील चंद्र तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र चौबे थे। समारोह में प्राचार्य डॉ. तिवारी ने कहा कि अपना समूचा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर देने वाले प्रदेश के स्वाधीनता सेनानियों में स्व. तामस्कर अग्रगण्य है।
डॉ. चौबे ने कहा कि स्व. तामस्कर तथा अन्याय स्वाधीनता सेनानियों के त्याग और संघर्ष के कारण हमें आजादी मिली। आजादी की कीमत वहीं आदमी समझ सकता है जो कभी गुलाम रहा हो। डॉ. श्रद्धा चंद्राकर ने स्व. तामस्कर के राजनीतिक कार्यों तथा स्वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि तामस्कर जी सदैव पीड़ित मानवता और दमन का शिकार जनता के पक्षधर रहे। इसके पहले छात्र-छात्राओं ने स्व. तामस्कर की स्मृति में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रकट किए। प्रतियोगिता में सुमेश्वरी कुसरे, पम्मी बंजारे, लीलाधर साहू, सृष्टि श्रीवास्तव, रूपेश निर्मलकर, सोनल द्विवेदी, हिमांशु कुमार उइके ने स्वाधीनता सेनानी क्रांति कुमार भारतीय, पं. सुंदरलाल शर्मा, घनश्याम सिंह गुप्त, ठाकुर प्यारेलाल सिंह, शहीद वीरनारायण सिंह तथा डॉ. खूबचंद बघेल के व्यक्तिगत और जीवन संघर्ष पर केंद्रित वक्तव्य दिए।