- Hindi News
- निगम की जमीन पर किया अवैध कब्जा, अफसर कर रहे अनदेखी
निगम की जमीन पर किया अवैध कब्जा, अफसर कर रहे अनदेखी
अवैध कब्जे हटाए जाएंगे, थोड़ा समय तो लगता है
अवैधकब्जों को बेदखल करने नगर निगम गंभीर नहीं है। निगम की कीमती जमीन पर रसूखदारों द्वारा लगातार कब्जे की शिकायत पहुंच रही है। बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे इस संभावना को बल मिल रहा है कि कब्जेधारियों को निगम अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। लोगों ने जिला प्रशासन के जनदर्शन कार्यक्रम में भी इसकी शिकायत की थी। कलेक्टर आर शंगीता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को बेदखली अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। हाल में अतिरिक्त तहसीलदार मधु हर्ष के नेतृत्व में जुनवानी में अभियान चलाकर कब्जेधारियों को बेदखल किया गया, लेकिन पटरीपार सरकारी जमीन पर हुए कब्जों के खिलाफ तो प्रशासन और ही निगम कार्रवाई कर रहा है।
सिंधियानगर में कब्जे की अनदेखी
सिंधियानगर क्षेत्र में भूमाफियाओं की नजर है। वे सड़क पर भी कब्जा करने से बाज नहीं रहे हैं। यहां एक बिल्डर ने 80 फीट चौड़ी रोड के दोनों ओर बिना कब्जा कर लिया है और बाकायदा जालीदार तार से फेंसिंग भी कर ली है। लोगों ने इसकी शिकायत भी की है। इस संबंध में कमिश्नर एसके सुंदरानी से बात की गई थी। तब उन्होंने ले आउट देखने के बाद कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अब तक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण तक नहीं किया है। जिससे लोगों में रोष है। लोग अब इस मामले को प्रशासन तक पहुंचे के साथ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने लगे हैं।
सिंधिया नगर में ही मोहन मिष्ठान्न भंडार के आगे दांई ओर जाने वाली रोड पर एक बिल्डर ने निगम की कीमती जमीन के साथ सड़क पर ही कब्जा कर लिया है। वहां के लोगों ने बताया कि ले-आउट के अनुसार सड़क की चौड़ाई 80 फीट है, लेकिन निगम अफसरों से मिलीभगत कर ठेकेदार ने मात्र 17 फीट ही सड़क बनाई है। रोड के दोनों ओर बची जमीन पर कब्जे हो गए हैं।
^सिंधिया नगर में किसी बिल्डर द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली है। इस संबंध में ले-आउट की जांच कर स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी काम में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन इतना जरूर है कि निगम अपनी जमीन को सुरक्षित रखने गंभीर है। कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा। कब्जों की एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके आधार पर बेदखली अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन से भी चर्चा की जा रही है।\\\'\\\' एसकेसुंदरानी