पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जज अब फैसले खुद ही करेंगे टाइप

जज अब फैसले खुद ही करेंगे टाइप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|फैसले कीगोपनीयता बनाए रखने जजों को उबंटू लीनिक्स ऑफिस स्यूट लिब्रे ऑफिस राइटर की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद जजमेंट आदेश जज खुद टाइप कर सकेंगे। दो दिन चले प्रशिक्षण का समापन हो गया। ट्रेनर स्मिता रतनावत शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि अब न्यायिक अधिकारी निर्णय आदेश स्वयं ही पूर्ण गोपनीयता से कंप्यूटर पर टाइप कर सकेंगे। ट्रेनिंग प्रोग्राम में न्यायाधीश गौतम चौरडिया, विशेष न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रजनीश श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा सहित 21 न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सिस्टम ऑफिसर ऋषिकेश निर्मलकर डिस्ट्रिक्ट सिस्टम एडमिन प्रमोद अचिन्त्य ने बताया कि उबंटू ऑपरेटिंग सिस्टम तेजी से प्रचलित हो रहा है सिस्टम है। यह विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को टक्कर देने की स्थिति में पहुंच रहा है। इसे ई-कमेटी सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट में उपयोग करने की मान्यता दी है। न्यायालय के सभी कंप्यूटरों में यह सिस्टम इनस्टॉल किया जा रहा है।

जिला न्यायालय में प्रशिक्षण शिविर में कंप्यूटर चलाना सीख रहे हैं न्यायाधीश।