- Hindi News
- कॉलेज में आज शपथ ग्रहण, बाहर होगा विराेध छात्रसंघ सलाहकार पद बनाकर नियुक्ति से नाराज एबीवीपी समा
कॉलेज में आज शपथ ग्रहण, बाहर होगा विराेध छात्रसंघ सलाहकार पद बनाकर नियुक्ति से नाराज एबीवीपी समारोह के अतिथियों को दिखाएगी काला झंडा
सेठरतनचंद सुराना कला एवं वाणिज्य कॉलेज में 15 सितंबर को छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काला झंडा दिखाकर विरोध करेगी। परिषद के नगर सहमंत्री पंकज चौधरी का कहना है कि विवि अधिनियम में छात्रसंघ सलाहकार का पद नहीं है जबकि प्राचार्य डॉ. किरण तिवारी ने आयुष तिवारी को छात्रसंघ सलाहकार बना दिया।
समारोह के आमंत्रण पत्र में उसका नाम भी विनीत में शामिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य से मुलाकात कर छात्रसंघ सलाहकार पद हटाने का आग्रह किया पर प्राचार्य ने इसे अपना विवेकाधिकार बताते हुए बदलाव करने से मना कर दिया है। इससे नाराज परिषद ने समारोह का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए 15 सितंबर के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथियों के पहुंचने पर काला झंडा दिखाने की घोषणा की है।
सांसद दिलाएंगे शपथ
कॉलेजमें एनएसयूआई के पदाधिकारियों की जीत हुई है। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद ताम्रध्वज साहू विशेष अतिथि विधायक अरुण वोरा हैं। अध्यक्षता जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार करेंगे। समारोह को लेकर होर्डिग्स भी लगाएं गए हैं। शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे होगा। मुख्य अतिथि पदाधिकारी अध्यक्ष सुष्मिता साहू, उपाध्यक्ष मो.इरशाद कुरैशी, सचिव कृपेश समुन्दे सहसचिव सौरभ सिन्हा को शपथ दिलाएंगे।
पद समाप्त कर दिया जाएगा : प्रो.भावनानी
छात्रसंघप्रभारी प्रो. डीआर भावनानी का कहना है कि छात्रसंघ सलाहकार का पद मनोनयन के समय का था, अब ऐसा नियम नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है कि छात्रसंघ सलाहकार में आयुष तिवारी का नाम कैसे लिख दिया गया। उनके पास आमंत्रण आया तब उन्हें भी जानकारी हुई। चूंकि आमंत्रण पत्र वितरित हो गया है इसलिए कुछ नहीं किया जा सकता पर इस पद को समाप्त कर दिया जाएगा।
^छात्रसंघ सलाहकार की नियुक्ति छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मिलकर की है। उनका अधिकार है, इस नियुक्ति से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मुझसे मिलने केवल परिषद के कुछ सीआर आए थे, जो ब्लेजर की मांग कर रहे थे तब मैंने उनसे कहा कि सबको ब्लेजर देना मुमकिन नहीं है।\\\'\\\' डॉ.किरण तिवारी, प्राचार्य,सुराना कॉलेज
^छात्रसंघको छात्रसंघ सलाहकार की नियुक्ति की जानकारी कार्ड छपने के बाद लगी। उसकी नियुक्ति हमारे द्वारा नहीं की गई है। इसकी शिकायत हमारे पदाधिकारी ने संबंधि