स्टैंप डिजाइन पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन
दुर्ग|भारतीय डाकविभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर रिपब्लिक डे 2015 स्टैंप डिजाइन कंपीटिशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय क्लीन इंडिया रखा गया है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 15 अक्टूबर तक भेज सकते हैं। इसके बाद पहुंचने वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतिभागी को अपना मूल और ओरिजनल डिजाइन, स्याही, वाटर कलर, ऑयल पेंट आदि का उपयोग कर सभी प्रकार ड्राइंग पेपर, आर्ट पेपर या फिर 4 साइज के पेपर में बनाकर भेज सकते हैं। प्रविष्टियों को 4 साइज के लिफाफे में डालकर स्पीड पोस्ट से एडीजी फिलाटेली, कमरा नंबर 108 बी, डॉक भवन, संसद रोड, नई दिल्ली में भेजा जाना है। प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपए, द्वितीय को छह हजार और तृतीय को चार हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।