पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरस्कार के लिए अंतिम तारीख आज

पुरस्कार के लिए अंतिम तारीख आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|राज्योत्सव केदौरान दिए जाने वाले पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, यतियतन लाल सम्मान और महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए 15 सितम्बर की शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान और यतियतन लाल सम्मान राज्य स्तरीय एवं महाराजा अग्रसेन सम्मान अखिल भारतीय स्तर पर दिए जाएंगे। आवेदन संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के समक्ष जमा किए जाएंगे। पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में अभिनव प्रयास के लिए दिया जाएगा। अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं और अभिनव प्रयास के लिए राज्य स्तर पर यतियतन लाल सम्मान दिया जाएगा।