दुर्ग। दुर्गनगर निगम क्षेत्र के किस वार्ड से किस वर्ग का पार्षद होगा, यह आज तय हो जाएगा। कलेक्टर आर शंगीता की मौजूदगी में आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले सुबह 11 से 1 बजे तक नगर निगम दुर्ग के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। उसके बाद 2 से 4 बजे तक नगर पालिका अहिवारा कुम्हारी तथा शाम 4 बजे के बाद नगर पंचायत धमधा, पाटन उतई के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर एके बाजपेयी ने बताया कि आरक्षण की प्रक्रिया में संबंधित निकायों को जानकारी दे दी गई है। प्रक्रिया में आम नागरिक भी शामिल हो सकते हैं।
नेता प्रतिपक्ष/सभापति असुरक्षित : मंगलवार को वार्डों के आरक्षण के साथ ही नगर निगम के कई प्रमुख नेताओं को दूसरे सुरक्षित वार्ड की तलाश होगी। आरक्षण नियमों पर गौर किया जाए तो भाजपा के दिनेश देवांगन, सुरेंद्र बजाज, अजय वर्मा, डॉ. देवनारायण तांडी, मीना सिंह, आशुतोष सिंह रामजी यादव तथा जयश्री जोशी को नए वार्ड से चुनाव लड़ने पड़ेंगे क्योंकि इन सभी के वार्ड के सुरक्षित हो जाएंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस के देव कुमार जंघेल, राजेश शर्मा, संजय कोहले, अमृत लोढ़ा, अल्ताफ अहमद आरएन वर्मा को भी अपना वार्ड छोड़ना पड़ेगा।
एसटी एससी वार्ड की तस्वीर लगभग साफ :दुर्ग में एससी और एसटी वार्ड की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। जानकारों के अनुमान के मुताबिक वार्ड 12, 44, 19, 47, 22, 54, 59 एससी के लिए आरक्षित होंगे। वहीं वार्ड 56, 48, 15 एसटी वार्ड के आरक्षित हो सकते हैं।
मेयर इन कौंसिल के 12 मेंबरों में से 9 सदस्य कांशीराम कोसरे वार्ड-22 के महिला होने, तरम्मुम कुरैशी के वार्ड 8 ओबीसी होने, जयश्री जोशी वार्ड 58 के ओबीसी होने, रत्नेश चंद्राकर वार्ड 24 के महिला होने, मीना सिंह वार्ड 23 के ओबीसी होने, नरेंद्र चंदेल वार्ड 27 के महिला होने, अजय वर्मा वार्ड-52 के महिला या ओबीसी होने, देवनारायण चंद्राकर वार्ड-17 के महिला होने तथा अजय दुबे वार्ड-29 के महिला या ओबीसी होने की स्थिति में नए वार्ड की तलाश करनी पड़ेगी। एक एमआईसी मेंबर राजेंद्र पटेल की मृत्यु हो गई है।
केटेगरी कुल वार्ड मुक्त वार्ड महिला वार्ड
एससी 0705 02
एसटी0302 01
ओबीसी1510 05
अनारक्षित3523 12
दुर्ग के 60 वार्डों में आरक्षण की स्थिति ।