पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की चुनाव समिति तय करेगी महापौर प्रत्याशी : वोरा

कांग्रेस की चुनाव समिति तय करेगी महापौर प्रत्याशी : वोरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदमोतीलाल वोरा ने सोमवार को 1 बजे कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने कहा।

उन्होंने कहा कि कुछ ही माह में संगठन चुनाव होने को है दिसम्बर 2014 तक सदस्यता अभियान भी पूर्ण कर लिया जाएगा। संगठन चुनाव को संपादित करने हेतु केन्द्रीय चुनाव समिति गठित हो चुकी है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्ष एवं पार्षदों से घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाने का सुझाव दिया।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सदस्यता अभियान के अंतिम पड़ाव पर हम है आप सभी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा ने भी विचार रखे। संचालन प्रवक्ता देवेश मिश्रा आभार प्रदर्शन अल्ताफ अहमद ने किया। राजेश शर्मा, देव कुमार जंघेल, र|ा नारमदेव, महापौर निर्मला यादव, भजन सिंह निरंकारी, मदन जैन आदि मौजूद थे।

बायोडॉटा लेकर पहुंची दावेदार महिलाएं

इसदौरान सांसद मोतीलाल वोरा के इर्दगिर्द दावेदारी कर रहे महिला प्रत्याशियों का हुजूम लगा रहा। सभी नेत्रियां जोर-आजमाइश में लगी थी और श्री वोरा को अपने अपने बायोडाटा भी दे रही थी इस पर सांसद वोरा ने सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी से करना कहा।