पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान पंजीयन का आखिरी दिन आज

किसान पंजीयन का आखिरी दिन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|समर्थन मूल्यपर धान खरीदी के लिए समितियों में किसानों के पंजीयन की मंगलवार को आखिरी तारीख है। इसके बाद किसी कारण वश छूटे किसानों का पंजीयन तहसील कार्यालय में 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसके बाद सॉफ्टवेयर लॉक कर दिया जाएगा और पंजीयन बंद हो जाएगा। फिर राज्य शासन की अनुमति से ही पंजीयन हो सकेगा।

अब तक जिले के 45 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन के लिए ऋण पुस्तिका की फोटोकॉपी, मतदाता परिचय पत्र का नंबर, कुल रकबा और धान रकबा की जानकारी और बैंक के पासबुक जरूरी है। यदि किसी को रेगहा या अधिया पर भूमि दी है तो उसके रकबे की भी जानकारी पंजीयन के दौरान बतानी होगी। यदि किसी किसान की खेत दो समिति क्षेत्र में है, तो उसका पंजीयन एक ही समिति में होगा। दूसरे समिति क्षेत्र के कुल रकबे में से वह रकबा कम कर दी जाएगी। एक ही परिवार के सदस्यों की अलग खेती होने पर जिसके पास मोबाइल नंबर है वहीं नंबर पंजीयन के समय लिखा जाएगा।