दुर्ग. नगरीय निकाय चुनाव में नाम फायनल करने का दौर अपने अंतिम चरण में है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के पार्टी सूत्र कह रहे हैं कि लगभग 50 वार्डों में सिंगल नामों पर सहमति बन गई है। और इन नामों को लॉक कर दिया गया है।
वहीं कुछ वार्डों में आरक्षण के गणित ने उलझा रखा है। यहां भी आज नाम फायनल कर लिए जाएंगे। फिर दिग्गजों की सहमति के बाद जिला समिति नामों की घोषणा कर देगी। यह आजकल में संभव है।
भास्कर के पास भाजपा के लगभग 50 और कांग्रेस के 40 वार्डों की लिस्ट है। अगर अंतिम समय में कोई फेरबदल नहीं हुआ तो यही चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी नामों की औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह के कार्यक्रम के बाद यानी कि 13 दिसंबर को करेगी। वहीं कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान 12 दिसंबर की शाम तक या फिर 13 को ही करेगी।
इधर महापौर प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द हो सकती है। दोनों बड़े दल आज नाम फायनल कर सकते हैं। फिर घोषणा होगी।
दिल्ली में दिग्गजों के बीच तीन नामों में सहमति बन गई है। रायपुर में सिंगल नाम तय होगा।
दो नाम कटे
अंतिमदौर में भले ही चार नाम हों, लेकिन पार्टी सूत्र कह रहे हैं कि दो नाम कट चुके हैं।
उषा टावरी
रंजना गुप्ता
प्रतिमा चंद्राकर
दीपा मध्यानी
चंद्रिका चंद्राकर
रोहिणी पाटनकर
कांग्रेस
भाजपा
इस लिस्ट में फेरबदल संभव
आरक्षण के गणित ने उलझाया
आरक्षणके गणित ने इस बार दोनों बड़े दलों को उलझा रखा है। खासकर एसटी और एससी वार्डों को लेकर। इन वार्डों में जहां एक ही परिवार से दो लोगों को टिकट देने की नौबत रही है तो कुछ वार्डों में तो आखिरी समय में जैसे तैसे नाम फायनल किए गए हैं। यहां दिग्गजों को चिंता हो रही है कि नाम मजबूत नहीं हैं। अगर विरोधी ने मजबूत कैंडिडेट खड़ा किया तो वैसे ही पत्ता साफ हो जाएगा। (*= ये आगे जरूर हैं पर फेरबदल संभव)
वार्ड 01 : लिखनसाहू
02: पुष्पासोनकर *
05: विजयंतपटेल
06: मनीषयादव
07: विभानायक
08: नासिरहुसैन