पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालों से नाले की निगम ने नहीं की सफाई

सालों से नाले की निगम ने नहीं की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|निगम केसफाई अमले का अभियान लगातार जारी है। लगातार 11 वें दिन टीम कैलाश नगर धमधा नाका क्षेत्र पहुंची। जहां करीब दो किलोमीटर नाले की सफाई की गई। सालों से उक्त नाला गंदा पड़ा हुआ था, जिसके किनारों पर कचरे का ढेर हर समय रहता था। निगम ने अमले ने कैलाश नगर रेवा तालाब के किनारों पर जमा कचरा भी हटाया। कार्रवाई स्वास्थ्य अधिकारी बीएल केशरवानी के मार्गदर्शन में की गई। इसके पहले अमले ने दीपक नगर स्टेशन के आसपास सफाई की। जेसीबी से स्टेशन के आसपास फैला कचरा उठाया गया। दीपक नगर में छह गलियों की सफाई की गई। होटल संचालकों आवासों में रह रहे लोगों से अपील की गई, कि वे घर के बाहर कचरा फेंके।