पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगर निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव। आखिरकार मैराथन चर्चा के बाद भाजपा ने दुर्ग में पार्षद प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने नए चेहरों पर ज्यादा विश्वास दिखाया है। कुल 16 वर्तमान पार्षदों के टिकट कट गए। जिनमें जयश्री जोशी, कुमुद बघेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लिस्ट को फायनल करने में प्रेमप्रकाश पांडेय, मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह, सियाराम साहू, हेमचंद यादव यशवंत जैन और अशोक शर्मा के नाम शामिल हैं। पार्षदों के अधिकांश नामों पर सहमति दो दिन पहले ही हो गई थी। अमित शाह के रायपुर आने की वजह से इसे टाला गया था। कुछ नामों पर असहमति थी। इसे शुक्रवार को मैराथन बैठक के बाद सुलझाया गया। रात साढ़े नौ बजे धमतरी के बाद दुर्ग नगर निगम के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।
इधर कांग्रेस में नाम फायनल हो गए हैं। रविवार को रायपुर में सारे दिग्गजों ने असहमतियों पर लंबी बहस के बाद नामों पर सहमति बना ली है। इधर तीसरे धड़े के रूप में स्वाभिमान मंच ने भी 13 पार्षदों की सूची जारी कर दी है।

बीजेपी और कांग्रेस ने नामों की घोषणा भले ही हुई हो लेकिन महापौर और पार्षदों के लिए काफी मशक्कत के बाद अंतत: नाम तय कर दिए हैं। 15 को नामांकन की अंतिम तिथि है। इसके बाद घोषणापत्र तैयार करने की चुनौती सामने है। जनता अपनी बात रख चुकी है। सफाई दुर्ग का सबसे बड़ा मुद्दा है। उसके बाद पानी, सड़क और अन्य बुनियादि सुविधाओं की मांग है। जनता चाहती है कि जो भी चुनकर आएं वे भ्रष्टाचार से दूर हों। राजनीतिक दल इन मुद्दों को कितना तवज्जो देंगे यह तो वक्त ही बताएगा।

इस बार समय कम है। नामांकन और नाम वापसी तक ऊहापोह में प्रत्याशी रहेंगे। उसके बाद सात दिन का समय विशुद्ध रूप से प्रचार के लिए बचेंगे। सबके दरवाजे खटखटाना प्रत्याशियों के लिए संभव नहीं होगा। ऐसे में हाईटेक तरीकों का सहारा लेंगे। इसमें सोशल मीडिया की भूमिका अहम होगी। कौन स्टार प्रचारक होंगे? किन दिग्गजों की सभाएं होगी, इस पर सबकी निगाह होगी। फिलहाल जिनको स्पष्ट संकेत मिल चुके हैं उन्होंने पोस्टर बनवाना शुरू कर दिया है। डोर-टू-डोर प्रचार की रणनीति भी तैयार हो चुकी है।

मंच ने घोषित किए 13 पार्षद प्रत्याशी
दुर्ग|छत्तीसगढ़स्वाभिमान मंच ने शुक्रवार को 13 पार्षद प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें वार्ड-दो से कीर्ति साहू, वार्ड-नौ से रामशरण चंद्राकर, वार्ड-11 से रंभा तिवारी, वार्ड-16 से नारायण सिंह ठाकुर, वार्ड-18 से होरीलाल देवांगन, वार्ड-21 से बालकिशन साहू, वार्ड-40 से नीमा शर्मा, वार्ड-42 से अनिल धनकर, वार्ड-57 से लच्छनी निर्मलकर, वार्ड-56 से सुखलाल सेन, वार्ड-28 से भगवान दास गौर, वार्ड-58 से श्यामा साहू, वार्ड-59 से रेमन देशलहरे हैं।

कांग्रेस में भी नामों पर बनी सहमति : कांग्रेस की रायपुर में बैठक हुई। विश्वस्त पार्टी सूत्र कह रहे हैं कि महापौर की रेस में सत्यवती वर्मा और दीपा मध्यानी के नाम सबसे आगे हैं। इन्हीं दोनों नामों में से किसी एक पर सहमति की मुहर लगेगी। इधर पार्षदों के नाम भी फायनल हो चुके हैं। बस इनकी औपचारिक घोषणा भर बची है। पार्टी के विश्वस्त सूत्र कह रहे हैं कि यह जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

सबसे पहले भास्कर ने 12 तारीख को ही बता दिया था भाजपा से कौन होंगे पार्षद प्रत्याशी
भाजपा का दांव इन पर
01 : मनीषसाहू
02: भूलनसाहू
03: भारतीबंजारे
04: दिनेशदेवांगन
05: दादूअहीर
06: पद्मानायक
07: सरिताताम्रकार
08: वसीमकुरैशी
09: ज्ञानेश्वरताम्रकार
10: चंद्रशेखरचंद्राकर
11: रीताबजाज
12: नीलेशमड़ामे
13: रेखासन्मुख पटेल
14: रामकुमारठाकुर
15: लताठाकुर
16: मोहनयादव
17: देवनारायणचंद्राकर
18: दिलीवसाहू
19: धर्मराजकुमार
20: शंकरदमाहे
21: अरूणसिंह
22: सरोजकोसरे
23: विजयजलतारे
24: कविताकिंगरानी
25: तुलसीसोनी
26: नीलेशसाहू
27: संध्याचंदेल
28: प्रवीणमोहन सिंह
29: संतोषीसाहू
30: मनोजसोनी
31: रचनासोनकर
32: सोहनजैन
33: द्वारिकासाहू
34: गीतादेवांगन
35: आनंदयादव
36: नरेंद्रगुप्ता
37: शिवनायक
38: संदीपजैन
39: दिनेशवर्मा
40: मधुशर्मा
41: सुनीलसाहू
42: प्रतीकउमरे
43: युगलकिशोर वर्मा
44: चंदनदेवराज
45:सतीशसमर्थ
46: राकेशसाहू
47: कवितातांडी
48: प्लाशियातिग्गा
49: गजेंद्रयादव
50: मनोजयादव
51: बाणीसोनी
52: झरनासाहू
53: सवितासाहू
54: कवितासोनवानी
55: ओमप्रकाशदेशमुख
56: किशोरनायक
57: त्रिवेणीमानिकपुरी
58: रुपेश्वरीसाहू
59: शिवेंद्रपरिहार
60: अलकाबंजारे
16 भाजपा पार्षदों की टिकट कटी
दुर्ग|भाजपा ने रात करीब नौ बजे दुर्ग निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें 16 मौजूदा पार्षदों की टिकट काट दी गई है। जिनके नाम काटे गए, उनमें से कई दिग्गज भाजपाई हैं।
इन वर्तमान पार्षदों का पत्ता साफ
वार्ड-एक से चमेली साहू
वार्ड- सात से आशुतोष सिंह,
वार्ड-नौ से ललिता यादव
वार्ड-14 से कृष्णा दास
वार्ड-21 से कुमुद बघेल
वार्ड-23 से मीना सिंह
वार्ड-24 से रत्नेश चंद्राकर
वार्ड-28 से मंजू अमर भोई
वार्ड-29 से अजय दुबे
वार्ड-30 से विमला शर्मा
वार्ड-38 से नीता जैन
वार्ड-49 से कल्पना जोशी (आरक्षण की चपेट में)
वार्ड-51 से अजय वर्मा
वार्ड-52 से अजय वर्मा
वार्ड-54 से मोतीलाल साहू
वार्ड-58 से जयश्री जोशी शामिल हैं
चुनावी रंग शहर में अब गरमा चुका है। नामांकन भी आखिरी दौर में पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तनाव प्रत्याशियों को है।