पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाइम कीपर को गिरफ्तार करें, नहीं तो जारी रहेगा प्रदर्शन

टाइम कीपर को गिरफ्तार करें, नहीं तो जारी रहेगा प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|टाइम कीपरद्वारा पीडब्ल्यूडी के दो अफसरों से मारपीट के मामले में इंजीनियर्स लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को वे काम बंद कर पीडब्ल्यूडी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने तत्काल आरोपी टाइम कीपर को सस्पेंड करने की मांग की। अधीक्षण अभियंता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टाइम कीपर सुशील कश्यप को सस्पेंड भी कर दिया। अब इंजीनियर आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। विभाग के टाइम कीपर सुशील चंद कश्यप उसके पुत्र सूरज कश्यप पर कोतवाली थाने में अपराध दर्ज है। दो दिन पहले उन्होंने सब इंजीनियर पीके सिंघानिया से मारपीट की। वहीं सुशील ने एसडीओ एसडी जोद्दार से भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद से दोनों पिता-पुत्र फरार हैं।

खबरपेज-20 पर