- Hindi News
- 49 नर्सिंग होम और हॉस्पिटल को दिया नोटिस
49 नर्सिंग होम और हॉस्पिटल को दिया नोटिस
दुर्ग|नर्सिंग होमएक्ट के तहत तय नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे 49 नर्सिंग होम हॉस्पिटल को सीएमएचओ डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया। उनमें से चार नर्सिंग होम को तत्काल ऑपरेशन बंद करने का आदेश दिया है। वहीं पांच नर्सिंग होम को सात दिनों के अंदर अस्पताल बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। अन्यथा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके तहत प्रत्येक मेडिकल कार्य से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य विभाग में पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लिए अगस्त 2013 तक इस कार्य से जुड़े हॉस्पिटल, पैथोलॉजी, अन्य लैब, सोनोग्राफी सेंटर, क्लीनिक, आयुष चिकित्सकों से पंजीयन के लिए आवेदन मंगाए गए। खबरपेज-20 पर