पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर 1322 शुरू

यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर 1322 शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|ट्रेनों मेंयात्रियों के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने 24 घंटे की यात्री सहायता सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1322 शुरू किया है। इस हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में पंजीकृत कर संबंधित पोस्ट और मंडलों को कार्रवाई के लिए सूचित किया जा रहा है। सुरक्षा हेल्पलाइन का उपयोग रेल यात्री किसी भी तरह की आकस्मिक स्थितियों में मदद के लिए कर सकते हैं। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा नियंत्रण कक्ष द्वारा गाड़ियों की लोकेशन को ट्रेस किया जाता है। संबंधित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, शासकीय रेल पुलिस या स्थानीय पुलिस को यात्री तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि पहले से ही रेलवे की ओर से महिला हेल्प लाइन नंबर 18002332534 का संचालन किया जा रहा है।