पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा भाजपा के दावेदारों ने लिए फॉर्म

अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा भाजपा के दावेदारों ने लिए फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव में नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में नामांकन फॉर्म लेने का दौर तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन जो आंकड़े सामने आए, वह बेहद ही चौकाने वाले हैं। अब तक सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लिया है। कुछ नेताओं ने तो फॉर्म भी भर दिया है। कुम्हारी नगर पालिका परिषद में अब तक अध्यक्ष पद के लिए 13 ने नामांकन लिया है। इसमें 10 बीजेपी के हैं और तीन कांग्रेस के हैं। इसी प्रकार अहिवारा परिषद में भी अब तक 10 ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिया है। इसमें पांच बीजेपी, तीन कांग्रेस बाकी अन्य है।

अध्यक्ष पद के लिए ज्यादा नामांकन से मामला स्पष्ट हो रहा है कि टिकिट फाइनल के बाद गुटबाजी देखने को मिलेगी। कुछ तो पार्टी का भी साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में दिग्गजों को मान-मनव्वल करना पड़ेगा। इसके लिए शुक्रवार रात को ही नेताओं ने शुरू कर दिया था। शनिवार को ही प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी। जबकि कांग्रेस की ओर से नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए कम लोगों ने ही नामांकन लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी की गाइडलाइन के मुताबिक जिन्होंने दावेदारी की है, वे ही नामांकन फाॅर्म खरीदेंगे।

अहिवारा

नगरपालिका परिषद अहिवारा में बीजेपी ने मंजूलता नरेंद्र यादव को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। देर रात उनके नाम पर चर्चा हुई और प्रत्याशी घोषित हुई। शनिवार तक टिकिट वितरण हो सकती है। टिकिट वितरण से पहले पार्षदों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही उनकी सक्रियता दिख रही है। शुक्रवार को यहां 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म लिया। अध्यक्ष के लिए तीन और पार्षद के लिए 16 ने नामांकन लिया। अब तक पार्षद के लिए 86 और अध्यक्ष पद के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिया है। बीजेपी से अध्यक्ष पद के लिए रंजना अनुज साहू, मंजूलता नरेंद्र यादव, रमादेवी अनुरागी, रजनी बाई ताम्रकर ने फॉर्म लिया है। इसी प्रकार कांग्रेस से खेमेश्वरी साहू, शोभा नाहटा, शोभा सिंह ने नामांकन लिया है।

मंत्री से लेकर विधायक ने फाइनल की प्रत्याशियों की सूची

दोनगर पालिका और तीन नगर पंचायत चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों चुनने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं को दी गई है। पाटन और कुम्हारी क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और बीजेपी से विजय बघेल