- Hindi News
- नि:शक्तों की टोली लेकर पहुंचे नामांकन दाखिल करने
नि:शक्तों की टोली लेकर पहुंचे नामांकन दाखिल करने
विकलांगोंकी टोली के साथ वार्ड-नौ स्वामी विवेकानंद वार्ड से नामांकन दाखिल करने शुक्रवार को दोपहर एक नि:शक्त पहुंचा। महेश यादव नाम का यह नि:शक्त शहर का भले ही जाना-पहचाना नाम नहीं था, लेकिन विकलांगों की टोली के साथ पहुंचने पर वह सभी के आकर्षण का केंद्र बन गया। वह समर्थकों के साथ नामांकन भरने नियत कक्ष पहुंचा। जहां सहायक रिटर्निंग अफसर नरेंद्र दुग्गा के समक्ष उसने नामांकन दाखिल किया। महेश पैरों से नि:शक्त है, लेकिन उसका जज्बा देखकर मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उसका उत्साह बढ़ाया। महेश ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष के सामने यादव।
यादव प्रत्याशी को समाज मुफ्त देगा बैनर-पोस्टर
दुर्ग|दुर्गनिगम क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले यादव पार्षद महापौर प्रत्याशियों को मुफ्त बैनर पोस्टर मिलेगा। कोसरिया यादव समाज चुनाव प्रचार में काम आने वाली चीजें नि:शुल्क देगा। समाज के कमलेश यादव राजेश यादव ने इसकी जानकारी दी। समाज की तरफ से यह अनोखी पहल समाज के लोगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है।
नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए कलेक्टाेरेट जाते हुए महेश उनके समर्थक।