पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीबी अस्पताल के प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार

टीबी अस्पताल के प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमएचओडॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड स्थित मरच्यूरी के ठीक सामने स्थित टीबी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसके मंडल, डॉ. प्रवीण अग्रवाल भी थे। अस्पताल की व्यवस्था देखकर उन्होंने प्रभारी अधिकारी डॉ. वीआर मेश्राम को जमकर फटकार लगाई। साथ ही निर्देशित किया अस्पताल की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें। दवाओं को व्यवस्थित तरीके से रखें।

गौरतलब है कि पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा अस्पताल में घुसकर दवाओं सरकारी दस्तावेजों को आग लगा दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था लचर देखकर सीएमओ ने रोस्टर तय कर नियमित रूप से अधिकारियों की ड्यूटी जांच के लिए लगाई है। शुक्रवार की दोपहर वे स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बलगम की जांच करने वाला स्टाफ बिना सुरक्षा सावधानियों को जांच कर रहा था। ही उसने ग्लब्स पहने थे, ही मास्क लगाया था। और भी जरुरी सावधानियां नहीं बरती जा रहती थी। अस्पताल में हर जगह गंदगी फैली हुई थी। सफाई व्यवस्था लचर थी। उन्होंने तत्काल डॉ. मेश्राम को मौके पर बुलवाया। व्यवस्था दिखाई। साथ ही चेतावनी दी कि वे अस्पताल की व्यवस्था सुधार में ध्यान दें। अन्यथा उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीबी के मरीजों को बेहतर इलाज देने तय मानकों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि जिला अस्पताल में पदस्थ नगर सैनिकों को नियमित रूप से रात के समय गश्त के लिए टीबी अस्पताल भेजें। ताकि शरारती गतिविधियां फिर हों।