पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शक्तों का सहयोग करने छात्रा ने उठाया बीड़ा

नि:शक्तों का सहयोग करने छात्रा ने उठाया बीड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामढौर में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली एक किसान की बेटी ने जरूरतमंद नि:शक्तों के सहयोग करने का बीड़ा उठाया है। उसने अपने गांव आसपास के लोगों से दान में करीब आठ हजार रुपए एकत्रित किए। उस पैसों को उसने जवाहर नगर स्थित एक मूकबधिर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जरूरत की चीजें खरीदें।

सृष्टि शुक्ला नाम की 15 वर्षीय किशोरी दसवीं की छात्रा है। उसे पिता गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। हमेशा से सृष्टि विकलांगों के लिए कुछ करना चाह रही थी। इसके लिए उसे अवसर नहीं मिल पा रहा था। इसे लेकर उसने स्कूल के प्राचार्य एमएल पटेल, शिक्षिका दुलारी चंद्राकर से संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने इस प्रकार से राशि एकत्रित कर उनकी मदद करने कहा। इसके बाद करीब छह महीनों में सृष्टि ने उक्त पैसे जुटाए और पहुंच गई मूक बधिर स्कूल। जहां उसने प्यूरी फायर, खिलौने, फल मिठाइयां बच्चों को उपलब्ध कराई।

छात्रा ने जुटाए पैसे से प्यूरी फायर, खिलौने, फल मिठाइयां बच्चों को भेंट किया।

सृष्टि ने 6 महीने में एकत्रित किए 8 हजार रुपए