पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक कांग्रेस ने शिक्षा अधिकारी काे सौंपा ज्ञापन

शिक्षक कांग्रेस ने शिक्षा अधिकारी काे सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|छत्तीसगढ़ शिक्षककांग्रेस ने शुक्रवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि संगठन की पहली मांग है कि शिक्षकों को प्रतिमाह वेतन पर्ची प्रदान करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों औैर प्राचार्यों को निर्देशित कर शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की प्रविष्टियों पूर्ण करने उन्हें अवलोकन करवाया जाए ताकी उन्हें अपने अवकाश संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सके दूसरी मांग है कि शालाओं में बिजली, बालिका यूरिनल आदि की कमी को दूर की जाए। तीसरी मांग है कि सामान्य भविष्य निधि पार्ट फाइनल स्वीकृति करने में जीपीएफ पास बुक को आधार माना जाए, उसके अंतिम उपलब्ध राशि में से स्वीकृति प्रदान किया जाए कि ऋणात्मक जीपीएफ लेखा पर्ची को। इस दौरान नगर अध्यक्ष मोहसिन अली भी उपस्थित थे।