- Hindi News
- पुलिस के आश्वासन के बाद मेहरबान ने अनशन तोड़ा
पुलिस के आश्वासन के बाद मेहरबान ने अनशन तोड़ा
दुर्ग|नगर निगमके सभापति देवनारायण तांडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के सदस्य मेहरबान सिंह ने शुक्रवार को अनशन तोड़ दिया। पुलिस विभाग की ओर नोटिस जारी करने के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया गया है। साक्ष्य होने के बावजूद सभापति पर कार्रवाई करने और उन्हें बचाने का जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पर आरोप लगाते हुए मेहरबान सिंह बुधवार से कलेक्टोरेट के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए थे। दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। उल्टी होनी शुरू हो गई फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे उन्हें सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि विद्युत विभाग और सभापति अन्य लोगों को नोटिस भेजा गया है। इसके बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करती है तो फिर पार्टी न्यायालय की शरण में जाएगी।