- Hindi News
- नामांकन फॉर्म जमा करने मिलेंगे सिर्फ पांच घंटे
नामांकन फॉर्म जमा करने मिलेंगे सिर्फ पांच घंटे
आज रहेगी गहमा-गहमी
कांग्रेसभाजपा दोनों ने ही महापौर पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 15 दिसंबर को नामांकन की अंतिम तारीख है। इस दिन दोनों ही दल रैली सभी प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्टोरेट पहुंचेगी। इसे लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा कलेक्टोरेट सभागार में राजनीतिक पार्टियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें सुबह 10 से 12 कांग्रेस दोपहर 12 से दो बजे के बीच भाजपा प्रत्याशियों को रैली निकालने की अनुमति दी गई।
कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी नीलू ठाकुर, सभी 60 वार्डों के प्रत्याशी, विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरएन वर्मा सहित अन्य रैली में शामिल रहेंगे। इधर भाजपा से कार्यकर्ता पहले जिला भाजपा कार्यालय में एकत्र होंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे रैली की शक्ल में भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। इसमें महापौर प्रत्याशी चंद्रिका चंद्राकर के साथ पूर्व सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री हेमचंद यादव, महापौर डॉ. शिवकुमार तमेर, जिला अध्यक्ष थानूराम साह सहित अन्य पार्षद प्रत्याशी शामिल होंगे। अब तक कुल 399 ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। इसमें पार्षद के लिए 277 ने नामांकन भरा है और 13 ने महापौर प्रत्याशी के लिए।
दिनभर रणनीति बनाते रहे प्रत्याशी
बीजेपीने पहले ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसलिए प्रत्याशी रविवार को चुनावी रणनीति बनाते रहे। वार्ड के सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहें। ज्यादातर प्रत्याशी सुबह से ही डोर-टू-डोर प्रचार में लग गए थे। इस बीच कार्यकर्ताओं की बैठकें भी हुई। इधर कांग्रेस ने शाम सात बजे तक पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की थी। इसलिए पार्षद पद के सभी दावेदार कांग्रेस भवन दिग्गजों के यहां चक्कर काटते रहें।
दस्तावेज चेक कराने लगी रही भीड़
बीजेपीके कई प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन जमा नहीं किया है। वे सोमवार को नामांकन जमा करने कलेक्टोरेट जाएंगे। इससे पहले रविवार को उन्होंने कानून के जानकार पार्टी के दिग्गज नेताओं के पास दस्तावेजों की जांच कराते रहें। ताकि दस्तावेजों के मामले में कोई चूक हो जाए।