पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्ग निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग। कांग्रेस ने दुर्ग निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची रात दस बजे जारी कर दी। प्रत्याशियों में पुराने पार्षदों में से अधिकांश को कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशी बनाया है। आरक्षण के चलते जो पार्षद अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में थे। उन्हें खुश करने से लिए पार्टी ने दूसरे वार्ड से उन्हें टिकट दी। इसमें सबसे चौंकाने वाला चेहरा दीपा मध्यानी का है। जिसे वार्ड 24 से टिकट दिया गया है। इनमें से वार्ड-48 के वर्तमान पार्षद देवकुमार जंघेल को वार्ड-23 से, वार्ड-46 के पार्षद नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा को वार्ड-45 से टिकट दी गई है।
वहीं वहां के वर्तमान पार्षद इंदर चंद्रकार की टिकट कट गई है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों में एक भी युवा को मौका नहीं दिया है। जबकि युवक कांग्रेस से एक दर्जन से अधिक ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इधर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वार्ड-41 के पार्षद हमीद खोखर को भी टिकट नहीं दी गई। उनके वार्ड से कांग्रेस ने अजहर कुरैशी को पार्षद प्रत्याशी बनाया है।

पूरे दिन हुई माथापच्ची : खबर है कि प्रत्याशियों की सूची को लेकर पूरे दिन माथापच्ची हुई। सूची पूर्व में विधायक अरुण वोरा शहर जिला अध्यक्ष आरएन वर्मा द्वारा मिलकर तैयार की गई। सूची को जब सांसद ताम्रध्वज साहू के समक्ष रखा गया, तो उन्होंने पार्षद प्रत्याशियों के नामों में फेरबदल करने कहा। इसे लेकर विवाद की स्थिति भी बनी।

युकां में असंतोष : लिस्ट को लेकर युकां में भारी असंतोष है। इन्होंने पहले ही टिकट मांगी थी। लिस्ट में नाम नहीं होने से रविवार को युकां के लगभग 15 लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि महापौर को समर्थन देंगे।
इन सात पार्षदों का पत्ता साफ : वार्ड-19 से सवाना मंडावी
वार्ड- 20 से युवराज ठाकुर
वार्ड- 31 से अमृत लोढ़ा
वार्ड-32 संगीता सोनी
वार्ड-42 से मधु सिंह
वार्ड-45 से इंदर चंद्राकर
वार्ड-56 से खुमान साहू
और कुछ नहीं.. जोगी आए.. न वोरा दिखे, न ही समर्थक
गुटबाजी पर बोले जोगी: नाम फायनल होने के बाद गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं। पार्टी सबसे ऊपर है।
चौबे से मुलाकात पर: किसानोंके हित के लिए प्रदेश में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए चौबे से मुलाकात हुई।
कांग्रेस ने इन पर खेला दांव :
01 : लिखन साहू
02: पुष्पा राजीव सोनकर
03: लक्ष्मी सिन्हा
04: पुष्पेंद्र देवांगन
05: विजयंत पटेल
06: संगीता यादव
07: विभा नायक
08: अब्दुलगनी खान
09: रघुनंदन अग्रवाल
10: कृष्ण कुमार देवांगन
11: पूर्णिमा साहू
12: रविंद्र महाजन
13: सरला कोहले
14: रेखा ध्रुव
15: सुमन ठाकुर
16: अशोक साहू
17: संतोष लाखोंडे
18: निर्मला साहू
19: कांशीराम रात्रे
20: राकेश यादव
21: ज्ञानेंद्र देवांगन
22: सरिता नायक
23: देवकुमार जंघेल
24: दीपा मध्यानी
25: राजकुमार नारायणी
26: आरएन वर्मा
27: धारादेवी सिंह
28: शबाना निशा
29: मो.शकील कुरैशी
30: भोला महोबिया
31: मीना मानिकपुरी
32: अनिल पटौदी
33: राजकुमार वर्मा
34: कन्या ढीमर
35: राजकुमार साहू
36: ऋषभ जैन
37: रागिनी सोनी
38: मदन जैन
39: शकुन ढीमर
40: नजहत परवीन
41: अजहर कुरैशी
42: प्रकाश गीते
43: मनोज चंद्राकर
44: बसंत खिलाड़ी
45:राजेश शर्मा
46: लीलाधर पाल
47: उजली सेनापति
48: माहेश्वरी ठाकुर
49: भास्कर कुंडले
50: लक्ष्मी यादव
51: प्रेमलता साहू
52: तेजेश्वरी साहू
53: रागिनी साहू
54: अनूप चंदानिया
55: सुरेंद्रसिंह राजपूत
56: अनिल देवांगन
57: जमुना साहू
58: लुमन पटेल
59: हरेंद्रनेगी
60: कालिंद्री साहू
दुर्ग निगम चुनाव: भाजपा की लिस्ट जारी होने के 48 घंटे बाद कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम सामने आए।