पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा कांग्रेस में असंतोष, चुनाव लड़ने 15 ने भरा नामांकन

युवा कांग्रेस में असंतोष, चुनाव लड़ने 15 ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग। इस बार शहर के 15 वार्डों में बागी उम्मीदवार कांग्रेस का गणित बिगाड़ सकते हैं। हम बात कर रहे हैं युवा कांग्रेस पदाधिकारी सदस्यों की। जिन्हें कांग्रेस ने एक भी वार्ड से पार्षद प्रत्याशी नहीं बनाया है। इसलिए युकां के 15 सदस्य निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह निर्णय उन्होंने रविवार देर रात लिया, जब कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की सूची में एक भी नाम उनका नहीं था।
युकां के 25 सदस्यों ने तो नामांकन ले लिया है। जबकि 15 ने तो नामांकन फॉर्म जमा भी कर दिया है और नाम वापस लेने को तैयार नहीं है। युकां के शहर अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि युकां के सभी सदस्य कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी नीलू ठाकुर का सपोर्ट करेंगे। लेकिन वे अपने-अपने वार्डों से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 60 वार्डों में से कम से कम 10 वार्डों में युकां सदस्यों को टिकट देने की मांग की थी। लेकिन कांग्रेस ने इस पर विचार नहीं किया और उन्हें इसका नुकसान उठाना भी पड़ सकता है।

इन वार्डों से युकां निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव : युकांशहर अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि वार्ड नं. 8 से नासिर खोखर, वार्ड 36 से इलियास चौहान, 28 से मासु बल्ली, 35 से कुलेश्वर साहू, 19 से उमाशंकर बंजारे, वार्ड 23 राजू पाली, वार्ड 14 शंकर ठाकुर, वार्ड 03 से रूचि आनंद ताम्रकर, वार्ड 2 से बुधयारिन चौहान, वार्ड 05 से शिशिरकांत कसार समेत अन्य है।

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा, विधायक सांसद करेंगे बात : युकां सदस्य पार्षद टिकिट मांगने के लिए पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के पास गए थे। अध्यक्ष बघेल ने स्पष्ट कहा कि दुर्ग शहर में टिकट वितरण के लिए विधायक अरुण वोरा और सांसद ताम्रध्वज साहू से बात करें। जब विधायक और सांसद से चर्चा की तो उन्होंने कह दिया कि, पांच साल और इंतजार करों।
बगावती तेवर : पार्षद प्रत्याशी के टिकट को लेकर युकां ने असंतोष व्यक्त कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी दी।