- Hindi News
- सामान्य सीट से पिछड़ा वर्ग को टिकट देने का विरोध
सामान्य सीट से पिछड़ा वर्ग को टिकट देने का विरोध
सिटी रिपोर्टर|दुर्ग . नगरनिगम चुनाव के लिए महापौर प्रत्याशी की घोषणा होते ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सामान्य सीट पर पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी को टिकट देने से भाजपा में ही सामान्य वर्ग की नेताओं ने बागी तेवर अपनाना शुरू कर दिया है।
वरीष्ठ नेताओं के समक्ष कोई मांग कर रहा है तो कोई प्रत्याशी बदले दबाव बना रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा से महापौर के लिए टिकट सामान्य वर्ग की दावेदार नीलम सिंह के समर्थकों ने संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह के समक्ष विरोध जताया है। उनका कहना है कि सामान्य सीट से सामान्य वर्ग के ही प्रत्याशी को मौका दिया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि सामान्य वर्ग के दावेदारों में से नीलम सिंह से मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पहली पंसद थी लेकिन पूर्व सांसद ने जिद्द कर अपने पंसद की प्रत्याशी काे टिकट दिलाया है। जबकि घोषित उम्मीदवार चंद्रिका चंद्राकर ओबीसी वर्ग से हैं।
इसका भाजपा को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोध प्रकट करने वालों में नीलम सिंह सहित अधिवक्ता समूह के नीरज सिंह राठौर, पूनम सिंह, एसएस राठौर, कुलदीप दुबे, विजय शर्मा, अजय सिंह, प्रिति शर्मा, आदि शामिल हैं।
गुटबाजी