पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर वार्ड में दो से तीन ओबीसी प्रत्याशी ने लिया है नामांकन

हर वार्ड में दो से तीन ओबीसी प्रत्याशी ने लिया है नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैदान में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी

दुर्गनिकाय चुनाव में 65 फीसदी से अधिक ओबीसी प्रत्याशियों पार्षद महापौर पद के लिए ताल ठोकी हैै। उनके द्वारा नामांकन फार्म लिया गया है। फार्म अधिकांश द्वारा जमा भी किया जा चुका है। बीजेपी कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में ओबीसी वोटर्स को रिझाने के लिए उनके वर्ग से अधिकांश वार्डों में पार्षद प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के रूप में चंद्रिका चंद्राकर को उतारा है। हालांकि कांग्रेस ने सामान्य से नीलू ठाकुर पर दाव खेला है।

अब तक महापौर के 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं 18 ने नामांकन फार्म खरीदा है। इसी प्रकार पार्षद पद के लिए 277 ने नामांकन दाखिल किया है। 399 ने नामांकन फार्म खरीदा है। प्रत्याशियों में 266 प्रत्याशी ओबीसी से हैं। इनमें से साहू समाज से 143 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया है।

उनके अलावा चंद्राकर, देवांगन, वर्मा, सोनी सहित अन्य समाज से 123 ने नामांकन फार्म लिया है। उनके अलावा 22 फीसदी सामान्य 13 फीसदी एसटी, एससी के उम्मीदवारों ने पार्षद चुनाव लड़ने ताल ठोकी है। सभी वर्ग के मिलाकर 47 फीसदी महिलाओं प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया है। औसत हर वार्ड में ओबीसी के दो से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बहरहाल नामांकन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इसके बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा।

भाजपा कार्यालय में जाति प्रमाणपत्र जमा कराते रैली की रूपरेखा तैयार करते हुए।