विवाद मुक्त ग्राम बनाने दी जानकारी
दुर्ग.कल्याण कॉलेजकी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के मचान्दुर में लगे सात दिवसीय शिविर में शनिवार को विवादमुक्त ग्राम योजना और विधिक साक्षरता शिविर का कार्यक्रम हुआ। ैमुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नीलमचंद सांखला ने विवाद शब्द की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाकर मनमुटाव पैदा नहीं करना चाहिए। राजीनामा करके विवाद हल करना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना का उद्देश्य बताया और ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय पहुंचने की बात कही। उन्होंने ग्रामवासियों को सामान्य कानून की जानकारियों से अवगत होने कहा। जिसस ग्रामीण अंधविश्वास और जानकारियों के अभाव से मुक्त हो सकें। ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा मचान्दुर को विवादमुक्त ग्राम घोषित करने के बारे में उन्होंने इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी। विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव रजनीश श्रीवास्तव ने मीडिएशन की प्रक्रिया और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव संजया रात्रे, कॉलेज के प्राचार्य एलआर वर्मा, एनएसएस प्रभारी विनय शर्मा, सरपंच सविता साहू, ग्राम घुघसीडीह सुलह केन्द्र के संयोजक प्रहलाद चंद्राकर आदि उपस्थित थे।