बीएमओ ने सौंपी जांच रिपोर्ट
दुर्ग|पेंड्री उपस्वास्थ्य केंद्र में संस्थागत प्रसव दिखाकर घर में प्रसव कराए जाने के मामले में बुधवार को बीएमओ डॉ. एमपी ठाकुर ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमएचओ डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव को सौंप दी। रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बीएमओ ने हितग्राहियों से लेकर ट्रेनर, मितानिन उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम सभी के बयान लिए हैं। फिलहाल सीएमएचओ ने मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है।