हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
दुर्ग|हत्या केएक मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास के दंडित किया। न्यायाधीश शंख पुष्पा भत्त प्रहरी के कोर्ट से यह फैसला आया। प्रकरण के मुताबिक घटना 2 जुलाई 2012 की है। कोक कंपनी हथखोज में आरोपी नेतराम साहू (20 वर्ष) उसका हेल्पर महेश पटेल (20 वर्ष) काम कर रहे थे। इस दौरान नेतराम ने महेश के सिर पर हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।