पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाबों पर कब्जा, तहसीलदार जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

तालाबों पर कब्जा, तहसीलदार जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व महकमा भी हुआ सक्रिय, कहा ली जाएगी पूरी जानकारी

सिटीरिपोर्टर|दुर्ग

शहरके तालाबों में अतिक्रमण के मामले में दुर्ग निगम आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व भवन अनुज्ञा विभाग के निर्देशित किया है कि तालाबों में हुए अतिक्रमण के संबंध में पूरी जानकारी जुटाए। इसके बाद उन्हें जानकारी दें। इधर राजस्व महकमा भी अतिक्रमण को लेकर सक्रिय हो गया है। तहसीलदार ने मामले में पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कही है।

गौरतलब है कि शहर के तालाबों में लगातार अतिक्रमण हो रहा है। आसपास लोगों द्वारा पहले तालाबों के किनारे पहले कचरा डंप किया जाता है। इसके बाद छोटी से झोपड़ी बनाई जाती है। कुछ समय बाद पक्का निर्माण शुरू कर दिया जाता है। हरनाबांधा तालाब, कचहरी तालाब सहित अन्य तालाबों में कमोवेश इसी प्रकार से अतिक्रमण का खेल चल रहा है। जानकारी के बाद भी अब तक शिकायत नहीं होने के चलते प्रशासनिक अमले ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। 11 फरवरी को भास्कर ने इस मामले को लेकर खबर का प्रकाशन किया। इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में गया है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। राजस्व विभाग जहां निगम को साथ लेकर इस पूरे मसले पर बड़ी कार्रवाई के मूड में है। वहीं निगम आयुक्त ने भी सभी अतिक्रमण कारियों की जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं।

हरनाबांधा तालाब की स्थिति बेहद खराब

हरनाबांधास्थित सालों पुराना तालाब अतिक्रमण की चपेट में है। तालाब का एक बड़ा हिस्सा गायब हो चुका है। लगातार लोगों द्वारा तालाब की जगह पर अतिक्रमण किया जा रहा है। खास बात यह है कि लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर लिया गया है। निर्माण के अलावा अपने शौचालय बाथरूम का मुंह तालाब की तरफ कर दिया है। इसके चलते गंदा पानी तालाब तक पहुंच रहा है। लगातार अनदेखी के चलते तालाब के अस्तित्व पर ही खतरा मंडरा रहा है। शहर के कचहरी तालाब, नयापारा, राजीव नगर तालाब, दीपक नगर तालाब, कातुलबोड़ तालाब की कमोवेश इसी प्रकार की स्थिति है।

कराई जा रही जांच

^मामलेकी पूरी जांच कराई जा रही है, जिस किसी का भी कब्जा है। उसे पहले नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। 12 फरवरी को मै इस बारे में राजस्व भवन अनुज्ञा से चर्चा करूंगा। एसकेसुंदरानी, आयुक्त ननि दुर्ग

बिल्कुल अतिक्रमण मुक्त

^तालाबोंको सहेजना हमारी प्राथमिकता में है। बिल्कुल तालाबों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। मै इस बारे में निगम आयुक्त से चर्चा करूंगा। कोशिश होगी, कि तालाबों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाए। हरवंशमिरी, तहसीलदार दुर्ग