पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलेश्वरी देखेंगी दुर्ग महिला आयोग का प्रभार

खिलेश्वरी देखेंगी दुर्ग महिला आयोग का प्रभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग| छत्तीसगढ़महिला आयोग में अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जिलों का प्रभार आवंटित किया गया है। इनमें अध्यक्ष लता उसेंडी को बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जशपुर, कोण्डागांव, नारायणपुर, रायपुर, जगदलपुर, जांजगीर चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सदस्य हर्षिता पाण्डेय को बिलासपुर, मुंगेली, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायगढ़, कबीरधाम का प्रभारी दिया गया है। सदस्य खिलेश्वरी किरण राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग बेमेतरा देखेंगी।