पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ साल बाद मंडी चुनाव पंजीयन अधिकारी नियुक्त

नौ साल बाद मंडी चुनाव पंजीयन अधिकारी नियुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें अप्रैल माह में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष सदस्यों का निर्वाचन संभव है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पंजीयन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची भी तैयार की जा रही है।

24 फरवरी तक जहां मतदाता सूची का प्रारूप तय होगा। वहीं 27 फरवरी को इसका प्रकाशन किया जाएगा। दस मार्च तक दावा-आपत्ति बुलाई जाएगी। इसके बाद सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। विधानसभा, लोकसभा, निकाय, पंचायत चुनाव के बाद अब मंडी चुनाव को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। नौ साल बाद मंडी चुनाव हो रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक पूरे जिले में ढाई लाख के करीब कृषक मतदाता हैं, जो चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

अध्यक्षसहित 12 पदों पर होगा निर्वाचन : कृषिउपज मंडी समिति के 12 पदों के लिए निर्वाचन होगा। इसमें अध्यक्ष के अलावा 10 कृषक निर्वाचन क्षेत्र सदस्य एक व्यापारी सदस्य के लिए सीधे निर्वाचन होगा। निर्वाचन क्षेत्र सदस्य उपाध्यक्ष तय करेंगे। नियमत: प्रत्येक मुख्य मंडी में दस कृषक निर्वाचन क्षेत्र होना आवश्यक है, लेकिन दुर्ग जिले के विभाजन के बाद बालोद जिले में गुंडरदेही, सिकोसा अर्जुंदा निर्वाचन क्षेत्र चला गया है। इस वजह से तीन क्षेत्र कम हो गए हैं। वर्तमान में दुर्ग के अलावा धमधा, अहिवारा, पाटन जैसे क्षेत्र हैं। नियमत: मतदाता संख्या को दस से भाग देने के बाद आई संख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र तय किया जाना है।

किसान हित में होगा चुनाव

कृषिमंडी समिति में अध्यक्ष सदस्यों का निर्वाचन कृषकों के हितों में ध्यान में रखकर किया जाता है। अधिकारियों को मुताबिक जिले में करीब ढाई लाख कृषक हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस बार भी इनकी संख्या इसके आसपास होने की संभावना बनी हुई है। पिछले चुनाव में ग्राम पंचायत स्तर पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार भी पंचायत स्तर पर मतदान केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा जहां मतदाताओं की संख्या एक हजार से अधिक है। वहां दो मतदान केंद्र बनाए जाने की बात कही जा रही है। मतदान बैलेट पेपर में किया जाना तय किया गया है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

तैयारी शुरू हो चुकी है

^तैयारीशुरू हो चुकी है। पंजीयन अधिकारी किए गए हैं। 24 फरवरी को मतदाता सूची का प्रारूप तय होगा। इसके बाद 27 फरवरी को प्रका शन किया जाएगा। 10 मार्च तक दावा आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद निर्वाचन क्षेत्र तय होंगे। आगे चुनाव की प्रक्रिया होगी।\\\'\\\' संजयदीवान, उपनिर्वाचन अधिकारी दुर्ग

निर्वाचन क्षेत्र होंगे तय

^पहलेमतदाता की संख्या तय होगी। इसके बाद ही कृषक निर्वाचन क्षेत्र तय हो पाएंगे। नियमत: मतदाताओं की संख्या को दस से भाग देने के बाद प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता संख्या तय होगी। इस हिसाब से ही क्षेत्र तय होंगे। जेकेकंवर, सचिव कृषि उपज मंडी दुर्ग